December 13, 2023

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार को आयोजित भव्य एवं ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. मोहन यादव को राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। डॉ. मोहन यादव के साथ श्री जगदीश देवड़ा एवं श्री राजेन्द्र शुक्ल ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

प्रदेश के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।