December 24, 2025

* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने भिंड जिले के ग्राम टोला में श्री रावतपुरा सरकार देवस्थानम् में महामना पंडित मदनमोहन मालवीय जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीराम कथा में सहभागिता की।

* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने बुधवार को अटल शताब्दी वर्ष के अंतर्गत भाजपा के पितृ पुरूष, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की भोपाल के शौर्य स्‍मारक स्थित प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।