एनएसई ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई, परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की.

Picture of Muskan Singh

Muskan Singh

एनएसई ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई, परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की.

 _______________________________________

मुंबई, अप्रैल 2025: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए भीषण आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। इस अमानवीय हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों की सहायता के लिए एनएसई ने 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है, जिसके तहत प्रत्येक परिवार को लगभग 4 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। एनएसई इस दुःख और संकट के समय देश के साथ खड़ा है।

एनएसई के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री आशीषकुमार चौहान ने कहा,“यह हमारे देश के लिए सामूहिक शोक का क्षण है। हमारी प्रार्थनाएं और भावनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हम इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

और भी

*मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने रविवार को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल से मुख्यमंत्री निवास में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की*

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स