*ब्राह्मण समाज की बैठक में बनी योजना,परशुराम जन्मोत्सव पर होंगे दो दिवसीय आयोजन*

Picture of vedicexpress

vedicexpress

*ब्राह्मण समाज की बैठक में बनी योजना,परशुराम जन्मोत्सव पर होंगे दो दिवसीय आयोजन*

__________

*माता रेणुका पूजन, वाहन रैली के साथ निकलेगा भव्य चल समारोह*

____________

गंजबासौदा–प्रति वर्ष की भांति इस बर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया को धूम धाम से मनाने के लिए विगत दिवस ब्राह्मण समाज बासौदा के अध्यक्ष संतोष शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से दो दिवसीय आयोजन की योजना बनाई गई है। ज्ञात हो कि आगामी 19 अप्रैल को को अक्षय तृतीया का पावन त्यौहार है जिसे भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। आयोजित बैठक में योजना बनी की 18 अप्रैल दोपहर दो बजे से ब्राह्मण समाज धर्मशाला स्थल पर माता रेणुका पूजन के साथ सुहागलें का आयोजन होगा। इस आयोजन के लिए श्री शर्मा ने सभी सामाजिक महिलाओं से कार्यक्रम में पधारने की अपील भी की है साथ 18 अप्रैल की शाम 4 बजे धर्मशाला स्थल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो पर विशाल वाहन रैली भी निकाली जावेगी। वहीं 19 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन दोपहर 3 बजे सिरोंज चौराहा नौलखी धर्मशाला स्थल पर भगवान परशुराम जी की भव्य पूजन अर्चन व अभिषेक होगा। तत्पश्चात नगर के प्रमुख मार्गो से होकर धर्मशाला स्थल वेदनखेड़ी तक एक भव्य चल समारोह निकाला जायेगा। चल समारोह का समापन भगवान परशुराम जी की भव्य आरती के साथ होगा। समस्त कार्यक्रमों के लिए ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संतोष शर्मा ने सर्वसम्मति से समाज के युवा समाजसेवी अरविंद दुवे को प्रभारी नियुक्त किया है। श्री दुवे ने सभी सामाजिक बंधुओं से सभी आयोजनों में बड़ी संख्या में सपरिवार इष्ट मित्रों सहित पधारने की अपील की है।

*चल समारोह में नहीं चलेगा कान फाड़ू डीजे*

ब्राह्मण समाज अनादि काल से समाज में मार्गदर्शन की भूमिका में रही है। इसी क्रम में आयोजित सामाजिक बैठक में सर्वसम्मति ने निर्णय लिया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाले जाने वाले भव्य चल समारोह में कान फाड़ू डीजे नहीं चलेगा। इसके स्थान पर उन्होंने बैंड बाजे , शंख, झालर के उपयोग की योजना बनाई है। चल समारोह को भव्य व दिव्य बनाने के लिए क्षेत्र की भजन मंडलियों व करतब दिखाने वाले अखाड़ों से संपर्क साधा जा रहा।

और भी

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘सेवा प्रकल्प‘ का शुभारंभ कर किया संबोधित* 

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स