भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बनी पंचतत्व समिति, शहर में रखे जलपात्र और सकोरे।
गंज बासौदा। बढ़ते तापमान और आगामी भीषण गर्मी को देखते हुए ‘पंचतत्व संरक्षण समिति’ ने मूक पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने का बीड़ा उठाया है। समिति द्वारा नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं के लिए पानी की हौदियां रखी जा रही हैं। साथ ही, पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं।

समिति के सदस्यों ने बताया कि यह सेवा कार्य पिछले कई वर्षों से निरंतर जारी है। भीषण गर्मी में पानी के अभाव में बेजुबान पशु-पक्षी दम न तोड़ें, इसी उद्देश्य के साथ यह पुण्य कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में समिति के सदस्यों का भी बड़ा योगदान रहता है इसी तारतम्य में समिति ने दो होदी राधाकृष्ण पुरम कालोनी में रखी जिनको भरने के जवाबदारी समिति सदस्य श्रीमती अनिता जगदीप सिंह राजपूत ओर श्रीमती पूजा प्रशांत शर्मा ने ली। समिति ने आमजन से भी अपील की है कि वे अपने घरों की छतों और दरवाजों पर पानी भरकर रखें ताकि कोई भी जीव प्यासा न रहे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह दांगी प्रमोद सिंह राजपूत जगदीप सिंह अनीता सिंह पूजा प्रशांत शर्मा भूपेंद्र ठाकुर रोहित यादव और अन्य वार्डवासी मौजूद थे।




