* श्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, विश्वास और आत्मविश्वास का नया युग स्थापित किया* *- श्री धर्मेंद्र प्रधान*

Picture of vedicexpress

vedicexpress

 

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों को किया संबोधित*

————————————————–

*- प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने आत्मविश्वास, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव का नया अध्याय लिखा*

*- वैश्विक शक्ति का प्रतीक बन रहा नया भारत, प्रधानमंत्री मोदी जी ने बढ़ाया देश का आत्मविश्वास*

*- प्रधानमंत्री जी ने सर्जिकल स्ट्राइक से राम मंदिर तक भारत का वैश्विक और सांस्कृतिक स्वरूप बदला* 

*- डॉ. मोहन यादव*

*- श्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, विश्वास और आत्मविश्वास का नया युग स्थापित किया*

*- प्रधानमंत्री जी ने बिना भेदभाव अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचा रहे हैं* 

*- प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण में गिलहरी की भूमिका निभाएं सभी देशवासी*

*- श्री धर्मेंद्र प्रधान*

*- प्रधानमंत्री जी सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण व राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम अध्याय लिख रहे हैं*

*- पं. दीनदयाल जी के अंत्योदय के सपने को साकार कर रही भाजपा सरकार*

*- प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकास अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है*

*- श्री हेेमंत खण्डेलवाल*

*- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व में बढ़ा भारत का मान-सम्मान* 

*- विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सबको मिलकर करना होगा कार्य*

*- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है*

*- डॉ. महेन्द्र सिंह*

भोपाल, 13/06/2026। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को भोपाल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत पौधारोपण कर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया। इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान व प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने स्व-सहायता समूहों एवं महिला उद्यमियों के संवाद कार्यक्रम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह जनजातीय संग्रहालय में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत पौधारोपण कर चित्रकला प्रतियोगिता में सहभागिता कर संबोधित किया। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने आत्मविश्वास, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव का नया अध्याय लिखा है। नया भारत वैश्विक शक्ति का प्रतीक बन रहा है। प्रधानमंत्री जी ने सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर राम मंदिर तक भारत का वैश्विक और सांस्कृतिक स्वरूप बदलकर देश का आत्मविश्वास बढ़ाया है। केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, विश्वास और आत्मविश्वास का नया युग स्थापित किया है। प्रधानमंत्री जी ने बिना भेदभाव अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण में आप सभी देशवासी गिलहरी की भूमिका निभाएं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण व राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम अध्याय लिख रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा सरकारें पं. दीनदयाल जी के अंत्योदय के सपने को साकार कर रही हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी देशवासियों को मिलकर कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। 

*राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास व वैश्विक प्रतिष्ठा के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है भारत- डॉ. मोहन यादव*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन के साथ विकास व वैश्विक प्रतिष्ठा के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। वर्ष 2014 से पहले आतंकवादी घटनाओं और सीमा पार से आने वाली चुनौतियों पर देश की प्रतिक्रिया सीमित दिखाई देती थी, लेकिन आज भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करता। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसी आतंकवाद के विरुद्ध की गई निर्णायक कार्रवाइयों ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि नया भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा और राष्ट्र के सम्मान की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाने में सक्षम है। यह बदलते भारत की शक्ति, संकल्प और आत्मविश्वास का परिचायक है। भारत आज आधारभूत संरचना, तकनीकी नवाचार, डिजिटल सेवाओं, औद्योगिक विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। एक्सप्रेस-वे, रेलवे, मेट्रो, हवाई अड्डों और डिजिटल कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर भी प्रभावी भूमिका निभा रहा है और विश्व के महत्वपूर्ण निर्णयों में उसकी भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति सम्मान, पारदर्शी शासन व्यवस्था और जनभागीदारी आधारित विकास मॉडल ने देश को नई दिशा प्रदान की है। आज भारत का प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का सहभागी बन रहा है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभा रहा है।

*कांग्रेस शासनकाल में देश राजनीतिक अस्थिरता, निर्णयहीनता व भ्रष्ट्राचार से जूझ रहा था*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। कांग्रेस के शासन काल में एक समय ऐसा था जब देश राजनीतिक अस्थिरता, निर्णयहीनता और भ्रष्टाचार जैसी चुनौतियों से जूझ रहा था। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधान सेवक के रूप में कार्य प्रारंभ करने के बाद स्थितियां तेजी से बदली हैं। भारत आज विश्व के सबसे प्रभावशाली देशों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। प्रधानमंत्री जी ने देश को ऐसा नेतृत्व प्रदान किया है, जिसने भारत के प्रति देशवासियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ विश्व समुदाय का भी भरोसा जीता है। आज भारत की पहचान केवल एक बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में ही नहीं, बल्कि एक निर्णायक, सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व वाले देश के रूप में स्थापित हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने अपनी सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं को पुनर्स्थापित करने का कार्य किया है। नई शिक्षा नीति के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा का समन्वय स्थापित किया गया है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 का संकल्प केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक अभियान है। हम सभी का दायित्व है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

*पिछले 12 वर्षों में देश ने राजनीतिक स्थिरता और पारदर्शी शासन का अनुभव किया है- श्री धर्मेन्द्र प्रधान*

केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और आत्मविश्वास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाया है। लोकतंत्र में जनता के प्रति जवाबदेही अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी भावना के साथ प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपने कार्यों को समाज के सामने प्रस्तुत कर रही है। पिछले 12 वर्षों में देश ने राजनीतिक स्थिरता, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन का अनुभव किया है, जिसके परिणामस्वरूप भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विकास और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया। बिना किसी भेदभाव के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ देश के प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि जनधन खाते, आधार और मोबाइल तकनीक के माध्यम से सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं। इससे पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है।

*आधारभूत संरचना और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति हुई*

केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में आधारभूत संरचना का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। हवाई अड्डों, सड़कों, रेलवे, मेट्रो नेटवर्क और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, आईआईटी, आईआईएम और मेडिकल कॉलेजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। नई शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप शिक्षा और कौशल प्रदान किए जा रहे हैं। स्टार्टअप, नवाचार, डिजिटल भुगतान, विनिर्माण और तकनीकी विकास के क्षेत्र में भारत ने नई पहचान बनाई है। आज देश का युवा रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बन रहा है। स्टार्टअप इकोसिस्टम और नवाचार की संस्कृति ने भारत को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने अपनी वैज्ञानिक क्षमता और आत्मनिर्भरता का परिचय देते हुए न केवल अपने नागरिकों को रिकॉर्ड समय में टीके उपलब्ध कराए, बल्कि अनेक देशों की भी सहायता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की अवधारणा को आगे बढ़ाया गया है। शिक्षा, स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों और आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया है।

*विकसित भारत-2047 के निर्माण में जनभागीदारी आवश्यक है* 

केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि विकसित भारत-2047 का लक्ष्य केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का राष्ट्रीय संकल्प है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर प्रबुद्धजनों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंद्र सरकार की योजनाओं ने करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत आज केवल अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाला देश नहीं, बल्कि वैश्विक कल्याण और मानवता के हित में कार्य करने वाला राष्ट्र बन रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर विकास, लोकतंत्र और मानव कल्याण का प्रभावी प्रतिनिधित्व कर रहा है। उन्होंने उपस्थित प्रबुद्धजनों से आह्वान किया कि वे विकसित भारत के निर्माण के इस महाअभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और राष्ट्र निर्माण के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं।

*प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में करोड़ों गरीब परिवारों की जिंदगी बदलने का कार्य किया गया- श्री हेमंत खण्डेलवाल*

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करने के साथ करोड़ों परिवारों की जिंदगी बदलने का कार्य किया गया। प्रधानमंत्री जी ने गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए हैं। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 60 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाकर माताओं-बहनों को सम्मान और सुरक्षा प्रदान की गई है। केंद्र सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री जी ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने का कार्य किया है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक और केदारनाथ धाम का पुनर्विकास भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले कार्य हैं। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी और ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया ने युवाओं को नए अवसर प्रदान किए हैं। 

*प्रधानमंत्री जी ने 12 वर्षों में भारत को विश्व का नेतृत्व करने की दिशा में आगे बढ़ाया* 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हुए हैं। इन वर्षों में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, वैश्विक प्रतिष्ठा और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विश्व को यह विश्वास दिलाया है कि 21वीं सदी भारत की सदी है और आने वाले समय में भारत विश्व नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आज विदेशों में रहने वाले भारतीय भी गर्व के साथ अपनी भारतीय पहचान व्यक्त करते हैं और देश की बढ़ती प्रतिष्ठा को अपनी उपलब्धि मानते हैं। प्रधानमंत्री जी पिछले 12 वर्षों में भारत को विश्व का नेतृत्व करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ावा है। भारत का वैश्विक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री जी ने प्रत्येक नागरिक के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि को केंद्र में रखकर नीतियां बनाई हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 की मजबूत नींव रखी जा चुकी है। उन्होंने प्रबुद्धजनों से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

*देश आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है- डॉ. महेन्द्र सिंह*

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर हुआ है। आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आधारभूत संरचना, तकनीक, नवाचार, उद्योग, कृषि और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। आज भारत की संस्कृति, सभ्यता, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास मॉडल को पूरे विश्व में सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। भारत का गौरवशाली इतिहास वैदिक काल से लेकर महात्मा बुद्ध, महावीर स्वामी, आचार्य चाणक्य, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा गांधी, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी जैसे महापुरुषों की प्रेरणा से समृद्ध रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। पिछले वर्षों में भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। विश्व के प्रमुख देशों के साथ भारत के संबंध और अधिक मजबूत हुए हैं तथा वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका प्रभावी हुई है। प्रधानमंत्री जी ने विदेशों में भी भारत की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का गौरवपूर्ण परिचय कराया है।

*विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में आप सभी का योगदान आवश्यक*

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विकसित भारत-2047 का जो संकल्प देश के सामने रखा है, वह केवल सरकार का नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का समय आ गया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गौरव, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इन उपलब्धियों के कारण देश में आत्मविश्वास बढ़ा है और भारत विश्व समुदाय के लिए आशा एवं विश्वास का केंद्र बना है। उन्होंने मध्यप्रदेश की देवतुल्य जनता से आह्वान किया कि वह विकसित भारत के साथ-साथ विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आप सभी के सामूहिक प्रयास, राष्ट्र प्रथम की भावना और जनभागीदारी के बल पर वर्ष-2047 तक विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा। आप सभी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनकर राष्ट्र निर्माण के इस महाअभियान सफल बनाएं।

विभिन्न कार्यक्रमों में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग, मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन, वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स