*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल से मुख्यमंत्री निवास में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की*

Picture of vedicexpress

vedicexpress

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल से मुख्यमंत्री निवास में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की*

——————————————————–

*- दतिया उपचुनाव भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी*

*- भावावेश में दिये गये इस्‍तीफे पार्टी संगठन स्‍वीकार नहीं करेगा*

*- श्री हेमंत खण्डेलवाल*

भोपाल, 11/07/2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल से शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की है। पार्टी संगठन ने दतिया उपचुनाव को लेकर श्री आशुतोष तिवारी को अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। मेरी जानकारी में आया है कि भावावेश में दतिया के कुछ लोगों ने इस्तीफे दिए हैं, हालांकि मुझे किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा नहीं मिला है। पार्टी संगठन ने तय किया है कि किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा हमारी पार्टी के वरिष्ठ व सम्मानित नेता हैं। उनके मार्गदर्शन में हम दतिया उपचुनाव लडे़गे और भारी बहुमत से जीतेंगे। दतिया उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ मैदान में जुटे हुए हैं।

*(आशीष उषा अग्रवाल)*

प्रदेश मीडिया प्रभारी

और भी

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल से मुख्यमंत्री निवास में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की*

लोकतंत्र को सुरक्षित करने में मीसाबंदियों की सबसे अहम भूमिका है* *- संविधान का अगर किसी ने दुरूपयोग किया तो वह कांग्रेस पार्टी ने किया* *- मीसाबंदियों को तीर्थ यात्रा कराने के साथ इलाज का खर्च भी उठाएगी सरकार* *- डॉ. मोहन यादव*

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स