*मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं*
——————————————
*-प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास, गौरव और आत्मविश्वास की नई ऊंचाइयां छू रहा*
*-लोकतंत्र की मजबूती के लिए परिवारवाद और अर्बन नक्सलिज्म से लड़ना होगा*
*-डॉ. मोहन यादव*
*-विकसित भारत के संकल्प के साथ सशक्त और समृद्ध राष्ट्र निर्माण की ओर बढ़ रहा देश*
-*श्री हेमंत खण्डेलवाल*
भोपाल, 15/08/2026। स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने एक-दूसरे को एवं पार्टी पदाधिकारियों को मिष्ठान खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर याद किया। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारा अतीत उज्ज्वल रहा है। भारत ने सदैव दुनिया के सामने मानवता की मिसाल पेश की है। आजादी के बाद सभी प्रधानमंत्रियों ने अपने-अपने स्तर पर विकास किया, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे युवा देश हर दिशा में तेजी से विकास कर 2047 तक विकसित भारत बनने के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए परिवारवाद और अर्बन नक्सलिज्म से हमें लड़ना होगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है। स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर हमें स्वतंत्र भारत दिया। आज देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।
*भाजपा के संकल्पों को श्री नरेन्द्र मोदी जी कर रहे हैं साकार – डॉ. मोहन यादव*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि हमारा अतीत उज्ज्वल रहा है। भारत ने सदैव दुनिया के सामने मानवता की मिसाल पेश की है। देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और वीर सपूतों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और संकल्पों को दोहराने का अवसर भी है। हमें उन अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को सदैव स्मरण रखना चाहिए, जिनके बलिदान से भारत स्वतंत्र हुआ। देश में लंबा समय गुलामी का भी रहा, जिसे याद करने पर आज भी सिरहन होती है, लेकिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानियां देकर लंबी और कठिन लड़ाई लड़ी। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई सहित अनेक क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर आजादी की लड़ाई को मजबूत किया। प्रवासी भारतीयों ने भी दुनिया के जिस कोने में थे, वहीं से भारत की स्वतंत्रता के लिए आवाज बुलंद की। स्वतंत्रता के बाद देश को लेकर अनेक संकल्प लिए गए और सभी प्रधानमंत्रियों ने अपने-अपने स्तर पर देश के विकास में योगदान दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत का सार्मथ्य लगातार बढ़ रहा है और हमारा लोकतांत्रिक तंत्र तीनों स्तरों पर मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अमृतकाल में तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुनिया के सबसे बड़े युवा देश के रूप में भारत के युवा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसंघ के समय से जिन विचारों और संकल्पों को लेकर हमारी पार्टी आगे बढ़ी, उन्हें आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपना योगदान दे रहा है। आज परिवारवाद और अर्बन नक्सलिज्म लोकतांत्रिक व्यवस्था के सामने चुनौती हैं, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत हर चुनौती का मजबूती से सामना कर रहा है। भारत अपनी एकता, सार्मथ्य और लोकतांत्रिक शक्ति के बल पर सभी खतरों से निपटने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर प्रदेशभर में तिरंगा यात्राओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का संदेश गूंजा हैं।
*विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में जुटा हर कार्यकर्ता – हेमंत खण्डेलवाल*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है। स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर हमें स्वतंत्र भारत दिया। उनका बलिदान व्यर्थ न जाए और देश की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता सदैव अक्षुण्ण रहे, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। आज देश और प्रदेश सशक्त एवं मजबूत नेतृत्व के हाथों में है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर व्यक्ति के विकास को केंद्र में रखकर नीतियां और योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में जनहित और विकास के अनेक कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। मध्यप्रदेश को सशक्त, समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी भूमिका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभानी होगी। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर हम सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।
*राष्ट्रभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा भाजपा प्रदेश कार्यालय*
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रदेश कार्यालय परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का वातावरण रहा तथा उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।
*भाजपा प्रदेश कार्यालय में ये रहे मौजूद*
ध्वजारोहण समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री माखनसिंह चौहान, सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री श्री राजेंद्र सिंह राजपूत, सुश्री राजो मालवीय, श्रीमती संगीता सोनी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, संभाग प्रभारी अभय यादव, श्री कांतदेव सिंह, श्री राघवेंद्र गौतम, लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री तपन भौमिक, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री एम. एजाज खान, निगम मंडल के अध्यक्षगण श्री महेंद्र यादव, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, श्री सत्येंद्र भूषण सिंह, श्री संजय नागाईच, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक श्री सुयश त्यागी, श्री एस. एस. उप्पल, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री विशाल बघेल, जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र यति, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री अंशुल तिवारी, श्री पवन दुबेे, प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय यादव, श्री कल्पेश ठाकुर, श्री विवेक गुप्ता, पैनलिस्ट श्रीमती गुंजन चौकसे, श्री सुमित रघुवंशी, श्री सत्येंद्र जैन, श्रीमती माही भजनी, पूर्व जिला अध्यक्ष विकास विरानी, श्री सुमित पचौरी, सुश्री सरिता देशपांडे, श्रीमती भावना सिंह, श्रीमती मोहनी साक्यवार, श्रीमती ललिता पुरविया सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं प्रदेश कार्यालय परिवार के सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





