भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा माफी मांगों के महिला कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने लगाई नारे

Picture of मयंक सोनी

मयंक सोनी

सिरोंज

भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा माफी मांगों के महिला कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने लगाई नारे 

भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा का छतरी चौराहे पर महिला कांग्रेस सेवा दल ने फूंका पुतला

विधायक उमाकांत शर्मा का पुतला दहन कर चूड़ियां की भेंट

महिला कांग्रेस सेवा दल के तत्वाधान में सोमवार को छतरी नाका चौराहे पर महिला कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी रिंकी रघुवंशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा का पुतला फूंका। पुतला जलाने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार एवं सिरोंज विधायक के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की ज्ञात हो कि भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने विगत दिनों पूर्व कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एक सार्वजनिक मंच से अभद्र टिप्पणी की थी। जिससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दोपहर में छतरी नाका चौराहे पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में विधायक उमाकांत शर्मा का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान पुलिस एवं कांग्रेस नेत्री के बीच में नोक झोंक भी हुई। इस दौरान पुलिस ने जलते हुए पुतले को छीन लिया और मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड के माध्यम से पानी की बौछार कर उसे बुझा दिया। इसी दौरान बाजार की तरफ से आ रहे युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र बघेल हाथ में दूसरा पुतला जलाते हुए छतरी चौराहे पहुंचे जिसे देखकर पुलिस प्रशासन हक्का-बक्का रह गई। वही इस पूरे घटनाक्रम के दौरान महिला पुलिस कहीं भी देखने को नहीं मिली। हालांकि दूसरे पुतले को भी पुलिस ने छुड़ाकर बुझा दिया। बुझे हुए पुतले को महिला कांग्रेस नेत्री राजकुमारी ने सड़क पर पटक कर चप्पल मारते हुए नारेबाजी की। इस दौरान झूमा झटकी देखने को मिली। पुतला जलाने से पूर्व कांग्रेस नेत्री ने भाजपा को घेरते हुए आरोप लगाया कि एक तरफ भाजपा के नेता लोगों को नियमों का पाठ पढ़ाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके ही नेता एवं जनप्रतिनिधि समाज के बीच में कुरुतियों का काम कर रहे हैं जो सार्वजनिक मंचों से इतनी गंदी और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए विपक्ष के नेताओं पर टिप्पणी कर रहे हैं। 

 

यह है पूरा मामला –

अपने विवादित बयानों को लेकर भाजपा सरकार को हमेशा कटघरे में खड़ा करने बाले सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने विगत दिनों पूर्व एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस से टिकिट मांग रहे 06 उम्मीदबारों को भाजपा के छक्का (हिजड़ा) घोषित कर दिया। दरअसल इस दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है इसी के अंतर्गत भारत सरकार की एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनो को निशुल्क कृत्रिम अंग उपकरण वितरित किए जा रहे थे। यह कार्यक्रम लटेरी के शासकीय विद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा था। उक्त कार्यक्रम में भाजपा विधायक उमाकान्त शर्मा द्वारा अपने भाषणों में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों को छक्का करार घोषित कर दिया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि कछु कांग्रेसी घुड़ रहें हैं, एक गगन में उड़ रहे हैं गगनेंद्र जी, एक कह रहे हैं हम तो इंद्र हैं सुरेंद्र जी, एक कह रहे हैं हम सम्राट अशोक हैं अशोक जी एक, दो, तीन, चार, पांच, छः नाम मतलब छक्का उन्होंने कहा छक्का का नाम चल रहा है। मतलब छक्का चल रहा है कांग्रेस का आप समझ जाना छक्का मतलब मैं कुछ नहीं कहूंगा। जबकि कार्यक्रम के दौरान मंच पर कई महिला जनप्रतिनिधि भी मौजूद थी। इसके बाद भी विधायक को अपशब्द कहने में कोई शर्म महसूस नहीं हुई, एक तरफ केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने एवं सशक्त बनाने के लिए उनके सम्मान में लगातार प्रयासरत है, तो वहीं दूसरी तरफ स्थानीय भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा अपने बिगड़े बोलों से बाज नहीं आ रहे हैं। महिलाओं के सामने ही इस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से बहू प्रसारित हुआ था। जिसको लेकर महिला कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी रिंकी रघुवंशी ने सोमवार को पुतला दहन कर जमकर कर नारेबाजी की।

 

पुतला दहन के दौरान पहली बार मौके पर दिखी फाइव ब्रिगेड –

विधायक उमाकांत शर्मा के पुतला दहन की सूचना जैसे स्थानीय प्रशासन को लगी प्रशासन तत्काल छतरी चौराह पहुंचकर पूरे चौराहे को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। दर्जनों पुलिसकर्मी सादा ड्रेस एवं बड़ी संख्या में खाकी मैं मौजूद पुलिस कर्मियों ने चौराह के चारों तरफ डेरा डाल लिया। वही पुतला दहन के दौरान पहली बार फाइव ब्रिगेड देखने को मिली जो दिन भर चर्चा का विषय रही। क्योंकि इस पुतला दहन से पूर्व नगर में सैकड़ो बार पुतला दहन के कार्यक्रम आयोजित किया जा चुके हैं। लेकिन कभी भी फाइव ब्रिगेड पुतला बुझाने के लिए नहीं देखी गई।  

विधायक को बताया मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं चूड़ियां की भेंट –

पुतला दहन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए महिला कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी रिंकी रघुवंशी में भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विधायक मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं, क्योंकि लगातार उनके वीडियो इंटरनेट मीडिया पर आ रहे हैं कभी अचानक डांस करने लगते हैं तो कई बार अधिकारीयों एवं आम लोगों के साथ बदसलूकी करते देखे गए हैं। इस बार तो उन्होनें सारी हदें पार कर दी एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर महिला जनप्रतिनिधि होने के बावजूद भी जिस तरह से कांग्रेस नेताओं पर अभद्र टिप्पणी की है वह निंदनीय है, ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वही उन्होंने भाजपा विधायक को चूड़ियां भी भेंट की।

कांग्रेस आज सौंपेगी ज्ञापन – 

महिला कांग्रेस नेत्री राजकुमारी रघुवंशी ने कहा कि आज दोपहर में राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें सिरोंज भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी पर कार्रवाई की को लेकर मांग की जाएगी। वही उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो कांग्रेस अन्य जगहों पर भी आंदोलन करेगी।

इनका कहना है –

हमें जैसे ही पुतला दहन की जानकारी लगी तत्काल मौके पर पुलिस बल पहुंच गया था। पुलिस ने पुतले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से छुड़ाकर अपनी गिरफ्त में रख लिया लिया था। – संदीप कुमार पवार थाना प्रभारी सिरोंज

 

रिपोर्टर मयंक सोनी सिरोंज

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स