*रीतेश जैन सहित दो दर्जन लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता*

Picture of vedicexpress

vedicexpress

*रीतेश जैन सहित दो दर्जन लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता*

***********

विधानसभा चुनाव में आज एक नाटकीय मोड़ आया जब भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर रितेश जैन सहित दो दर्जन युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश नोयडा के विधायक पंकज सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, विधानसभा प्रत्याशी हरि सिंह रघुवंशी,जिला मंत्री चंद्रशेखर दुबे ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ सन्नी भावसार,सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण के औपचारिक कार्यक्रम में लगभग दो दर्जन युव्स शामिल थे जिन्हें भाजपा की पट्टिका पहना कर सदस्यता ग्रहण कराई गई जिन्होंने भाजपा की रीतिनीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए जो कि इस प्रकार हैं रीतेश जैन,संजू प्रजापति , रामकिशन (पंजर), सुदरलाल , नितिन शुक्ला ,नरेन्द्र प्रजापति , भूपेन्द्रशर्मा,गोलू राजपूत, वसीम मन्शुरी ,पिंकू जैन,रिंकू जैन, सौरभ जैन ,यश जैन ,राजू प्रजापति, राकेश प्रजापति ,विनोद प्रजापति ,ग्या प्रजापतिअंश शर्मा,राकेश प्रजापति,गोपाल प्रजापति,रोहित प्रजापति,भगवान सिंह कुर्मी,लखन सैनी,प्रियेश तेनी,कोमल प्रजापति,सुरेन्द्र प्रजापति प्रमुख रूप से उपस्थित थे| जिला अध्यक्ष श्री जादौन ने कहा कि अभी यह शिलशिला आगामी समय मे भी जारी रहेगा|क्योंकि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने व केंद्र में मोदी जी की योजनाओं से लोग प्रभावित हो रहे हैं | श्री जादौन ने कहा कि जनता ने 18 वर्ष का भाजपा कार्यकाल भी देखा है व 15 महीने का कॉंग्रेस कार्यकाल भी देखा है|

 

*जन सम्पर्क अभियान हुआ प्रारम्भ-*

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गंज बासौदा द्वारा आज से नगर में जनसंपर्क अभियान प्रारंभ हुआ जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर के समीप एकत्रित हुए और ढोल धमाके व भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लेकर वार्ड क्रमांक 1 से जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया जो वार्ड क्रमांक 2 से होते हुए वार्ड क्रमांक 3 में भी प्रारंभ रहा जिसमें भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को बताते हुए जनता जनार्दन के भाजपा के पक्ष में 17 नवंबर को मतदान करने की अपील की है| जनसंपर्क अभियान में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे|

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स