*शरद पूर्णिमा के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण*

Picture of vedicexpress

vedicexpress

*चंद्र – ग्रहण* 

*28 अक्टूबर 2023 शनिवार*

चंद्रग्रहण सिर्फ और सिर्फ वैज्ञानिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण घटना है। साल का अंतिम चंद्रग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण रहता है ऐसे में इस दिन ग्रहण लगना बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है। ग्रहण का असर सभी राशियों पर दिखाई देने वाला है। 

*चंद्र-ग्रहण का समय-:*

चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर 2023, शनिवार देर रात 1 बजकर 5 मिनट से लेकर 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। यानी यह ग्रहण 1 घंटा 18 मिनट का रहेगा। इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य होगा।ग्रहण सूतक काल समय-

*चंद्रग्रहण का सूतक काल* ग्रहण के 9 घंटे पूर्व से शुरु  जाता है अतः भारतीय समय अनुसार, चंद्रग्रहण का सूतक शाम में 4 बजकर 5 मिनट पर आरंभ हो जाएगा। इस ग्रहण में चंद्रबिम्ब दक्षिण की तरफ से ग्रस्त होगा। 

*देश और दुनिया में कहां- कहां दिखाई देगा ग्रहण-:*

चंद्रग्रहण भारत, ऑस्ट्रेलिया, संपूर्ण एशिया, यूरोप, , दक्षिणी-पूर्वी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, कैनेडा, ब्राजील , एटलांटिक महासागर में यह ग्रहण दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण शुरुआत से अंत तक दिखाई देगा।

*सूतक काल में न करें ये काम-:*

चंद्रग्रहण का सूतक शाम में 4 बजकर 5 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान आपको किसी प्रकार का मांगलिक कार्य, स्नान, हवन और भगवान की मूर्ति का स्पर्श नहीं करना चाहिए। इस समय आप अपने गुरु मंत्र, भगवान नाम जप, श्रीहनुमान चालीसा कर सकते हैं।

*चंद्र ग्रहण- सूतक काल* 

सूतक काल के दौरान भोजन बनाना व भोजन करना भी उचित नहीं है। हालांकि, सूतक काल में गर्भवती स्त्री, बच्चे, वृद्ध जन भोजन कर सकते हैं। ऐसा करने से उन्हें दोष नहीं लगेगा। ध्यान रखें की सूतक काल आरंभ होने से पहले खाने पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें। इसके अलावा आप इसमें कुश भी डाल सकते हैं।

*▪️चंद्र ग्रहण पुण्य काल-:*

चंद्र, ग्रहण से मुक्त होने के बाद स्नान- दान- पुण्य- पूजा उपासना इत्यादि का विशेष महत्व है। अतः 29 अक्टूबर, सुबह स्नान के बाद भगवान की पूजा- उपासना, दान पुण्य करें। ऐसा करने से चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। 

*चन्द्र ग्रहण का राशियों पर पीने वाला प्रभाव….* 

*शुभफल-* मिथुन, कर्क, वृश्चिक, कुम्भ,      

*मध्यम फल*- सिंह, तुला, धनु, मीन      

*अशुभ फल*- मेष, वृषभ ,कन्या, मकर 

*जिनको ये ग्रहण अशुभ है उनके लिए उपाय -*     मेष वृषभ कन्या मकर राशि वाले जातक ग्रहण काल मे- छाया दान करें, भगवान के नाम का जाप, अथवा गुरु मंत्र का जाप, एवं ग्रहण पश्चात श्री हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर समर्पित कर चोला,ध्वजा दान करें..!! 

               डॉ . अभिषेक कृष्ण शास्त्री

         भागवत चिंतन सेवा मिशन, वृन्दावन

       संपर्क- 7000920905,9993657751

और भी

विचारों मे दृढ़ता व व्यवहार में नम्रता ही शक्ति की सफलता का परिचायक है | स्त्री विचारों एवं कर्म से पूर्ण रुपेण शक्ति व सामर्थ्य की प्रतीक है, वह राष्ट्र की धुरी है l यह बात राष्ट्र सेविका समिति विदिशा नगर पथ संचलन जयोस्तुते कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति मध्य भारत प्रांत की प्रांत कार्यवाहिका अनघा साठे जी ने रखी l

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से मिलना बच्चों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा.. युवा मस्तिष्कों को प्रेरित करने के लिए एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और बीसीसीआई द्वारा संचालित मंच

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स