*भाजपा की जनहितैसी योजनाएं गरीब कल्याण के लिए हैं-प्रह्लाद पटेल*

Picture of vedicexpress

vedicexpress

*केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल को सुनने उमड़ा जनसैलाब*

*ग्यारसपुर की आमसभा में बोले पटेल-*

*भाजपा की जनहितैसी योजनाएं गरीब कल्याण के लिए हैं-प्रह्लाद पटेल*


गंजबासौदा/ग्यारसपुर- विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्यासी हरिसिंह रघुवंशी बड्डा के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने ग्यारसपुर में एक विशाल आमसभा को सम्बोधित किया| केंद्रीय मंत्री श्री पटेल को सुनने के लिए ग्यारसपुर हैदरगढ़ सहित आसपास के ग्रामों से हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे | श्री पटेल ने मंच से कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है जिसमें 22 जनवरी को ठाट से श्रीराम लला विराजेंगे| कश्मीर से धारा 370 हटा कर मोदी जी ने आतंकबाद की कमर तोड़ दी है लेकिन अभी पाक अधिकृत कश्मीर बाकी है|

जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए पटेल बोले की अटल बिहारी बाजपेयी जब प्रधानमंत्री थे तब प्रधानमंत्री सड़क योजना शुरू की थी उसी का परिणाम है कि आज गांव गांव तक सडक डली हैं नहीं तो सड़कों की क्या स्तिथि थी यह सब जानते हैं| कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए प्रह्लाद पटेल बोले कि कांग्रेस केवल परिवार वाद की राजनीति करती है ओर उसी पर चुनाव भी लड़ती है पटेल बोले कि कांग्रेस में हिम्मत है तो वह विकास और विरासत पर चर्चा करके दिखाए| प्रह्लाद बोले कि हमारा संकल्प तो गरीब कल्याण है और भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाना है| लोगो को श्री राम से भी आपत्ति होती है जबकि हम तो जन्म से लेकर मरण तक राम राम ही बोलते हैं हमारे तो आराध्य ही श्रीराम हैं|

*इस बार जनता 3 दीवाली मनाएगी-पटेल*

ग्यारसपुर में आमसभा को सम्बोधित करते हुए श्री पटेल बोले कि राजीव गांधी कहते थे कि हम दिल्ली से 100 रु भेजते

 हैं और जनता को 15 रु मिलता है अब मोदी जी के राज्य में खाते में पूरे पैसे आ रहे हैं कहीं एक पैसा भी नहीं कट रहा है यह भाजपा सरकार है यही गरीब कल्याण है| केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन नाम से योजना प्रारम्भ की है जिसके तहत एक एक घर मे पीने के लिये शुद्ध पानी पहुँचेगा| विशाल आमसभा को सम्बोधित करते हुए प्रह्लाद पटेल बोले कि आज धनतेरस है अब दीपोत्सव का त्योहार दीपावली है हम सब सनातनी हैं हम सब दीपोत्सव का त्योहार मनाएंगे फिर मतदान भी करेंगे जनता से अपील करते हुए श्री पटेल बोले कि आने बाली 17 तारीख को लोकतंत्र का महोत्सव भी है हम सबको मतदान अवश्य करना है और 17 तारीख को मतदान भाजपा के पक्ष में हरिसिंह बड्डा के पक्ष में करके भाजपा को मजबूत करें में विस्वास दिलाता हूं इस बार जनता तीन दीवाली मनाएगी पहली 12 तारीख को दीपोत्सव का पर्व दूसरी दीपावली 3 दिसम्बर को जब मतदान का परिणाम आएगा और गंजबासौदा में हरिसिंह रघुवंशी बड्डा विजय होंगे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तीसरी दीपावली 22 जनवरी को मनेगी जब अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला बिराजित होंगे | सभा को सम्बोधित करते हुए पटेल ने उपस्थित जन समुदाय से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है | विशाल आमसभा में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के साथ प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, भाजपा प्रत्यासी हरिसिंह रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे|

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स