दिनांक 13जनवरी 2024 का राशिफल

Picture of vedicexpress

vedicexpress

 

दिनांक 13जनवरी 2024

मेष :-

आज का दिन संतोष पूर्वक व्यतीत होगा। कम आय भी संतुष्ट रहेंगे, लेकिन कोई नया कार्य प्रारंभ ना करें। अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें। 

 

वृषभ :-

सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मनोरंजक कार्यों में लगे रहेंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बाहरी गतिविधियों में समय नए ना करें। 

 

मिथुन :-

शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर ध्यान देना अनिवार्य है। कार्यक्षेत्र में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा, दिनचर्या परिवर्तित हो सकती है। कम बोलने का प्रयास करें। 

 

कर्क :-

आज का दिन काफी अच्छा रहेगा सेहत अच्छी रहेगी, भाग्य साथ मजबूत रहेगा जिससे आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा।वाणी पर नियंत्रण रखें। 

 

सिंह :-

गृहस्थी के कार्यों में व्यस्त रहेंगे, दिनचर्या परिवर्तित रहेगी। पारिवारिक वातावरण बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन खर्च बढ़ सकता है। विचार अवश्य करें। 

 

कन्या :-

बाहरी लोगों से मिलना जुलना अधिक होगा। कार्य क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन शारीरिक थकावट बनी रहेगी। 

 

तुला :-

आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, आपके द्वारा किए गए व्यवसायिक प्रयास सफल रहेंगे। लेकिन साथ ही ऐसी घटना घटित हो सकती है। 

 

वृश्चिक :-

आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, घर एवं बाहर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। भौतिक सुखों में कमी आ सकती है। शारीरिक थकावट हो सकती हैं। वाणी पर संयम रखें। 

 

धनु :-

रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे , आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। फिर भी पूर्वविचारित इष्ट कार्यों की सिद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा से पूर्व शकुन विचार अवश्य करे। 

 

मकर :-

आपके चारों और सुखद वातावरण रहेगा। लेनदेन संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। यात्रा का विचार प्रबल होकर स्थित होता है, कार्यक्षेत्र में बौद्धिक स्थिरता अनिवार्य हैं। 

 

कुंभ :-

वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी, व्यापार इत्यादि में किए गए निवेश से लाभ होगा। लेकिन आज व्यर्थ के कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं, खानपान का विशेष ध्यान रखें। 

 

मीन :-

आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है, दिनचर्या सामान्य रहेगी। खचों में बढोतरी दिखेगी। मन एवं वाणी पर विशेष संयम रखें।

ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी

जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर

7024667840,8085381720 

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स