आईआईडीएस के एथिना  में दिखा युवा डॅाक्टर्स का अलग अंदाज

Picture of Muskan Singh

Muskan Singh

 

आईआईडीएस के एथिना  में दिखा युवा डॅाक्टर्स का अलग अंदाज

इंडेक्स इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेज में कल्चरल और स्पोटर्स फेस्ट एथिना

इंदौर। इंडेक्स इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेज, मालवांचल यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा जहां खेल के मैदान पर एक खिलाड़ी के रूप में नजर आए। वहीं मंच पर छात्रों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी भी पेश की। आईआईडीएस के कल्चरल और स्पोर्ट्स फेस्ट एथिना में अलग-अलग थीम कॅाम्पीटिशन और इंवेट्स में कई टीमों ने हिस्सा लिया। आईआईडीएस के कैंपस में आयोजित एथिना में जहां स्पोटर्स फेस्ट में क्रिकेट,बॅास्केटबॅाल,शतरंज,टेबल टेनिस,कैरम,वॉलीबॉल के कई मैच हुए। वहीं कल्चरल फेस्ट एथिना में कई टीमों ने डांस,मिमिक्री के साथ स्किट में अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कल्चरल फेस्ट में जहां पूरे कैम्पस को छात्रों ने हर दिन एक अलग-अलग थीम के जरिए सजाया। इसमें फैशन शो भी रेट्रो थीम पर हुआ। इसमें युवा डॅाक्टर्स का अलग अंदाज ही मंच पर देखने को मिला। इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया और वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया,मालवांचल यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक कुलपति डॉ.संजीव नारंग, आईआईडीएस की प्रभारी डीन डॉ.सुपर्णा गांगुली के मार्गदर्शन में कल्चरल और स्पोर्ट्स फेस्ट एथिना आयोजित किया गया।

इवेनेस्को में लाइव कंसर्ट में थिरके छात्र

आईआईडीएस के कल्चरल फेस्ट एथेना में इंटर्न बैच 2019-20 के छात्रों ने इवेनेस्को लाइव कंसर्ट भी हुआ। जिसमें रुद्र और कोई पांच रॅाक बैंड ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी। इसमें पहले दिन जहां फेस्ट में अलग-अलग कॉम्पिटिशन हुए।कॅामेडियन सौम्य ने भी शानदार परफॅार्मेंस दी। कैम्पस में छात्रों ने डांस और सिंगिंग कॉम्पिटिशन में स्पेशल परफॉर्मेंस दी। देर शाम कोक स्टूडियो में शामिल रॅाक बैंड रुद्र और कोई पांच की धुनों पर युवा थिरके।इस पूरे फेस्ट में हर टीम ने स्पेशल फूड स्टॉल भी लगाए थे। पूरे कैम्पस में छात्रों के लिए स्पेशल सेल्फी थीम प्वाइंट्स भी बनाए गए थे।

और भी

*मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने रविवार को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल से मुख्यमंत्री निवास में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की*

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स