मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 121 दिव्यांगों को सौंपे, इंडेक्स समूह ने सौंपे 11 दिव्यांगजनों को नियुक्ति पत्र नियुक्ति पत्र,

Picture of Muskan Singh

Muskan Singh

इंडेक्स समूह ने सौंपे 11 दिव्यांगजनों को नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 121 दिव्यांगों को सौंपे नियुक्ति पत्र

इंदौर। नेहरू स्टेडियम में दिव्यांग रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर इंदौर में आयोजित किए गए दिव्यांगजनों के रोजगार मेले में चयनित 121 दिव्यांगों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।

इंडेक्स समूह द्वारा भी 11 दिव्यांगों को इस कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया व वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया द्वारा दिव्यांगजनों के लिए यह पहल की गई थी। इस अवसर पर समूह के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने सभी दिव्यांगजनों को इंडेक्स समूह की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांगजनों के प्रति सभी निजी कंपनियों के प्रयासों और नवाचार की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे लिए खास है। दिव्यांगजनों को निजी क्षेत्र में नौकरी मिलते हुए देख बड़ी खुशी हो रही है।

इस अवसर पर केंद्रीय वस्त्र एवं रेल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश भी विशेष रूप से मौजूद थीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल, सांसद शंकर लालवानी तथा कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेन्द्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला तथा गौरव रणदीवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

और भी

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘सेवा प्रकल्प‘ का शुभारंभ कर किया संबोधित* 

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स