*भाजपा के स्थापना दिवस पर बासोदा विधानसभा में 261 स्थानों पर हुआ ध्वजारोहण*

Picture of vedicexpress

vedicexpress

*भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रत्येक बूथ पर हुए कार्यक्रम*

*भाजपा के स्थापना दिवस पर बासोदा विधानसभा में 261 स्थानों पर हुआ ध्वजारोहण*

गंजबासौदा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 अप्रैल को स्थापना दिवस पर धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी की मंशा अनुरूप प्रत्येक पोलिंग बूथ पार्टी का ध्वज फहराया गया गंजबासोदा विधानसभा में कुल 4 मंडलों में बासोदा नगर , ग्रामीण, त्योंदा, ग्यारसपुर मिलाकर कुल 261 पोलिंग बूथ पर भाजपा का ध्वज फहराया गया। इसके लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ पर पार्टी ने एक नेता को प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी भी दी थी जिसके मार्गदर्शन में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हो और वह पोलिंग बूथ पर आम जन मानस को पार्टी की रितिनिति को समझा सके। कार्यक्रम आयोजित किए गए ।भारतीय जनता पार्टी के 45 वे स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, नपा अध्यक्ष शशि यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष नीतू रघुवंशी, नपा में सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मैना, जिला मंत्री चंद्रशेखर दुवे, विधानसभा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी, मंडल अध्यक्ष सौरभ सन्नी भावसार सहित अनेक भाजपा नेता विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम समलित हुए और कार्यक्रम में भारतमाता, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवम पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर बस्तियों में जनसंपर्क कर पार्टी की रितिनिति से अवगत कराया।

*स्थापना दिवस पर सैकड़ों कांग्रेस जनों ने थामा भाजपा का दामन–*

भारतीय जनता पार्टी व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा बनाई गई रितिनिती से प्रभावित होकर सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया जिन्हे अनेक स्थानों पर क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रघुवंशी व भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन ने भाजपा का पट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया की आने वाले लोकसभा चुनाव में विदिशा संसदीय क्षेत्र के प्रत्यासी मध्य प्रदेश के जन नायक शिवराज सिंह चौहान को बासोदा विधानसभा से सबा लाख वोट से विजय दिलाएंगे इसके लिए सभी ने संकल्पित होकर प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 90 प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लिया।

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स