*ब्राह्मण समाज व प्रबुद्ध जनों की बैठक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला बोले राष्टहित सर्वोपरी* *ब्राह्मण समाज, राष्ट्रीय हित में करे मतदान – उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल*

Picture of vedicexpress

vedicexpress

*ब्राह्मण समाज व प्रबुद्ध जनों की बैठक हुई संपन्न*
*ब्राह्मण समाज व प्रबुद्ध जनों की बैठक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला बोले राष्टहित सर्वोपरी*
*ब्राह्मण समाज, राष्ट्रीय हित में करे मतदान – उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल*
                         

गंजबासौदा




मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सोमवार दोपहर, गंजबासौदा आए एवं ब्राह्मण समाज व प्रबुद्ध जनों के एक सम्मेलन में सम्मिलित हुए। वहां उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोगों से उन्होंने यह अपील की कि जिस प्रकार ब्राह्मण समाज ने सदैव राष्ट्रीय हित को सदैव ऊपर रखा है, आज इस बात की आवश्यकता है कि पुनः ब्राह्मण समाज, जाति और समाज से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में मतदान करें और राष्ट्र हित में काम करने वाले हाथों को मजबूत करें। इसी तारतम्य में सोमवार को उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गंज बासौदा का दौरा किया और स्टेशन रोड पर स्थित एक निजी होटल स्थानीय सभा कक्ष में प्रबुद्ध ब्राह्मण समाज के लोगों को संबोधित किया और उनसे यह अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी, सनातन की रक्षक है। बात चाहे धारा 370 को समाप्त करने की हो अथवा राम मंदिर की हो, पार्टी ने प्रमुखता से मुद्दों पर काम किया है। शीघ्र ही समान नागरिकता के मुद्दे पर भी एक ठोस निर्णय लिया जाएगा। ऐसी स्थिति में ब्राह्मण समाज का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय हितों में काम करने वाले हाथों को मजबूत करें। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए शुक्ल ने कहा कि शिवराज सिंह बड़े नेता हैं। विदिशा संसदीय क्षेत्र से उनके पुनः उतरने से इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। लाड़ली लक्ष्मी, लाडली बहन के रूप में उन्होंने बड़ी जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश की जनता को दी हैं। ऐसे में हम सबका कर्तव्य है कि जनता, एक जन कल्याणकारी जननेता को अधिक से अधिक समर्थन देकर संसद में पहुंचाएं।
*पंडित अटल बिहारी वाजपेई ने किया था परमाणु परीक्षण*
ब्राह्मण समाज व प्रबुद्ध जन के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा की ब्राह्मण सदैव ही राष्ट हित सर्वोपरी की भावना से कार्य करता है उन्होंने कहा की जब देश के प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी थे तब उन्होंने ही देश को परमाणु संपन्न बनाया और पोखरन में परमाणु परीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ला ने बताया की उस अमेरिका के तात्कालिक राष्टपति का फोन भी अटल जी पर आया था और उन्होंने परमाणु परीक्षण करने से रोका था लेकिन पंडित जी राष्ट हित में उन्होंने अमेरिका तक की नहीं मानी श्री शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा की विदिशा से चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी लड़ रहे हैं हम सब को उन्हें वोट देना है और अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान कराना है जिससे राष्ट्र हित में हमारा भी योगदान हो सके। भ्व्वतम कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर शर्मा, चंद्रशेखर दुबे, रामकिशोर शर्मा, रितुज ऐलिया, लक्ष्मी शर्मा, प्रीति तिवारी, रूपेंद्र शर्मा, सुनील गिरी, कपिल शर्मा, अमरीश बेलगैंया, सुमित मिश्रा, अरविंद दुबे, नीरज मिश्र, विपिन तिवारी, सौरभ शर्मा, पवन रिछारिया,नीरज मिश्रा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
*विधायक हरिसिंह रघुवंशी ने की अगवानी–*
मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के नगर आगमन पर अगवानी के लिए क्षेत्र के विधायक हरिसिंह रघुवंशी, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, जिला उपाध्यक्ष नपा में सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव, विधानसभा प्रभारी योगेंद्र सोलंकी, भाजपा नेता गगन दुवे, सुमित मिश्रा, अमित शुक्ला सहित अनेक भाजपा जनों ने नगर सीमा ग्राम पचमा पहुंचकर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ला का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।
________________________
अमित शुक्ला
मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी
विधानसभा गंजबासोदा

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स