*सर्वसम्मति से संतोष शर्मा बने सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष*

Picture of vedicexpress

vedicexpress

*सर्वसम्मति से संतोष शर्मा बने सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष*

                          गंज बासौदा 

बुधवार को नगर पालिका परिषद के समीप एक निजी गार्डन में सर्व ब्राह्मण समाज की एक विशाल बैठक आयोजित हुई। जिसमें समाज की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की गई, साथ ही ब्राह्मण समाज की प्रस्तावित धर्मशाला के शीघ्र निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। उक्त बैठक में वर्तमान में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉक्टर कृष्णकांत तिवारी के कार्यकाल पूर्ण होने पर नए अध्यक्ष एवं कार्य समिति के चयन का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

उक्त प्रस्ताव पर विचार करते हुए उपस्थित विप्र बंधुओ ने संतोष शर्मा को सर्व ब्राह्मण समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया। 

ज्ञात हो कि संतोष शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी हैं और कोरोना कल में उनके द्वारा विशाल सेवा कार्य संचालित किए गए थे । समाज में उनकी सक्रियता को देखते हुए ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा उन्हें सर्व ब्राह्मण समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष डॉ कृष्णकांत तिवारी ने संतोष शर्मा को माला पहनकर पदभार ग्रहण कराया। 

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ पंडित केशव शास्त्री, पंडित नित्य प्रकाश शर्मा, डॉक्टर कृष्णकांत तिवारी, पं दिनेश दंडोतिया, प्रभात शर्मा, विकास शर्मा, विपिन तिवारी, गगन दुबे , सुनील पौराणिक जगदीश व्यास, राजकुमार शर्मा अनिल दुबे, नीलेश चतुर्वेदी , घनश्याम शर्मा,रूपेंद्र शर्मा, सुमित मिश्रा, प्रमोद शर्मा, नितिन शुक्ला गौरव शर्मा भानु शर्मा, आशीष दुबे, अनु दुबे सौरभ शास्त्री , अमित शुक्ला, अनुज मिश्रा, अनिल शर्मा, प्रशांत नायक, सचिन दीक्षित महेश शर्मा, अरविंद दुबे सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग उपस्थित रहे।

और भी

विचारों मे दृढ़ता व व्यवहार में नम्रता ही शक्ति की सफलता का परिचायक है | स्त्री विचारों एवं कर्म से पूर्ण रुपेण शक्ति व सामर्थ्य की प्रतीक है, वह राष्ट्र की धुरी है l यह बात राष्ट्र सेविका समिति विदिशा नगर पथ संचलन जयोस्तुते कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति मध्य भारत प्रांत की प्रांत कार्यवाहिका अनघा साठे जी ने रखी l

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से मिलना बच्चों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा.. युवा मस्तिष्कों को प्रेरित करने के लिए एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और बीसीसीआई द्वारा संचालित मंच

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स