यह हमारी जिम्मेदारी कि हम साथ मिलकर इस शहर को नशे से मुक्त करें विश्व नशा दिवस पर इंदौर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Picture of Muskan Singh

Muskan Singh

यह हमारी जिम्मेदारी कि हम साथ मिलकर इस शहर को नशे से मुक्त करें

विश्व नशा दिवस पर इंदौर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

इंदौर। देश में हर वर्ष 26 जून को नशा निषेध दिवस मनाया जाता है, जहाँ नशे के खिलाफ सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत अलग-अलग आयोजन इस दिन होते हैं। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के सहयोग से शहर के रामनगर स्थित रविदास धर्मशाला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, क्षेत्रीय पार्षद संध्या यादव, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामगुलाम राजदान, एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नशा मुक्ति अभियान को लेकर कहा कि हम सभी को प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, ताकि हमारे दिमाग में नशे की बात नहीं आए और हम सभी स्वस्थ रह सकें।

चिकित्सक डॉ. रामगुलाम राजदान ने बताया कि इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों द्वारा इस स्वास्थ्य शिविर में पीड़ितों का परीक्षण किया गया है।

क्षेत्रीय पार्षद संध्या यादव ने कहा कि शहर में आज नशे के कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। आज हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम साथ मिलकर इस शहर को नशे से मुक्त करें।

इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया व वाइस चेयरमैन मयंकराजसिंह भदौरिया ने इस पहल की सराहना की।

और भी

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, गुजरात के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री रत्नाकर जी एवं प्रशिक्षण महाअभियान पश्चिम मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी श्री के.सी. पटेल ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंडल व जिला प्रशिक्षण वर्ग की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक को किया संबोधित*

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स