उपनयन संस्कार के साथ हुआ भगवान परशुराम भवन का लोकार्पण

Picture of vedicexpress

vedicexpress

उपनयन संस्कार के साथ हुआ भगवान परशुराम भवन का लोकार्पण

————

गंजबासौदा– भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय आयोजन का प्रारंभ रविवार को ब्राह्मण बालकों का उपनयन संस्कार व भगवान परशुराम भवन का लोकार्पण के साथ हुआ।

लोकार्पण के शुभ अवसर पर नौलखी खालसा के श्रीमहंत राममनोहर दास जी महाराज, मुड़री धाम के महंत परशुराम दास जी महाराज के परम सानिध्य में व क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रघुवंशी, पूर्व विधायक श्रीमती लीना जैन, पूर्व विधायक निशंक कुमार जैन के आतिथ्य में संपन्न हुआ। उपनयन संस्कार में सर्व प्रथम ब्राह्मण बालकों का वेत्रवती गंगा के तट पर मुंडन संस्कार हुआ तदपश्चात बालकों का दस विधि स्नान होकर फिर विधि विधान से पूजन यज्ञ के साथ छोटे छोटे बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। लोकार्पण के आयोजन में अतिथियों द्वारा द्वार पूजन कर प्रवेश कर लोकार्पण संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री रघुवंशी ने कहा कि ब्राह्मण शास्त्र व शस्त्र दोनों का उपासक , लोकार्पण के अवसर पर समाज व शहर के वरिष्ट आचार्य केशव शास्त्री जी व विश्व हिंदू परिषद के पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश तिवारी ने अपने माता पिता की स्मृति में एक एक कमरे के निर्माण के सहयोग करने का भी संकल्प लिया है। भव्य आयोजन के कार्यक्रम का संचालन आशीष दुवे व पवन रिछारिया ने किया इससे पूर्व कार्यक्रम के शुभारंभ में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संतोष शर्मा में स्वागत भाषण दिया व कार्यक्रम की रूपरेखा व भगवान परशुराम जन्मोत्सव के भव्य चार दिवसीय आयोजन पर प्रकाश डाला व कार्यक्रम के समापन पर चार दिवसीय कार्यक्रम के प्रभारी अरविंद दुवे जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मुन्ना लाल शास्त्री, देवेंद्र भार्गव, नित्य प्रकाश शर्मा, रवि तिवारी, राजकुमार शुक्ला,विपिन तिवारी, सौरभ शर्मा, गगन दुवे, सुमित मिश्रा, नितिन शुक्ला, मनोज रावत सहित अनेक ब्राह्मण सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

और भी

*मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने रविवार को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल से मुख्यमंत्री निवास में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की*

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स