*ऑटो, डीजे संचालकों की प्रशासन ने ली बैठक दिये सख्त निर्देश*

Picture of vedicexpress

vedicexpress

*ऑटो, डीजे संचालकों की प्रशासन ने ली बैठक दिये सख्त निर्देश*

*गंजबासौदा / गुना हादसे से सबक लेकर प्रशासन द्वारा यातायात और वाहनों के संचालन संबंधी नियमों को लेकर स्थानीय पटवारी सभागृह में एसडीएम विजय राय एवं एसडीओपी मनोज कुमार मिश्रा ने बस एवं डीजे संचालको की बैठक पटवारी सभा कक्ष में रखी गई।*

 

उक्त बैठक सिटी, देहात, यातायात प्रभारियों द्वारा बस, ऑटो और डीजे संचालकों की उपस्थिति में बैठक ली गई। जिसमे सभी को यातायात और वाहनों के संचालन संबंधी नियम फिटनेस, बीमा, रजिस्ट्रेशन, पॉल्यूशन, छमता से अधिक यात्री न बिठाने, और बिना परमिट के गाड़ियों का संचालन न करने की हिदायत दी गई और दिशा निर्देश दिए गए की डीजे की ध्वनि कितने डेसिबल में बजाना है। इसका पालन किया जाना है यह भी बताया गया जो नियम विरुद्ध चलेगा उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। वही अधिकारीयो ने कहा कि ऑटो बस संचालक परिवहन विभाग से सम्बन्धी कंप्लीट कागज अपने पास रखे। वही एक परमिट पर अगर ज्यादा बस अगर चलती पाई जाती है तो उनके ऊपर सख्त कारवाई की जाएगी।

और भी

*मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने रविवार को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल से मुख्यमंत्री निवास में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की*

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स