*भाजपा ने किया सक्रिय सदस्यता अभियान का प्रारंभ*

Picture of vedicexpress

vedicexpress

*भाजपा ने किया सक्रिय सदस्यता अभियान का प्रारंभ*

          गंजबासोदा–भारतीय जनता पार्टी के महासदस्ता अभियान में आज शनिवार से प्राथमिक सदस्यता के उपरांत सक्रिय सदस्यता अभियान का प्रारंभ विधायक कार्यालय से हुआ है। जिसके प्रथम चरण में क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव, जनपद अध्यक्ष नीतू रघुवंशी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश तिवारी,वरिष्ट भाजपा नेता देवेंद्र यादव,देवेंद्र रघुवंशी, जितेंद्र मैना, शैलेंद्र रघुवंशी सहित वरिष्ट नेताओ को प्रथम चरण में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन ने सदस्यता दिलाई है। इस अवसर पर उद्बोधन देते हुए जिला अध्यक्ष श्री जादौन ने सक्रिय सदस्य बनने की पूरी विधि को भी समझाया और कहा की सक्रिय सदस्य उसी कार्यकर्ता को बनाया जायेगा जिसने कम से कम 100 सदस्य बनाए है। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए जादौन ने कहा की कांग्रेस पार्टी का भाजपा की सदस्यता पर उंगली उठाना कांग्रेस की बौखलाहट है। क्युकी भाजपा की सदस्यता देखकर कांग्रेस को अपनी बची खुची जमीन भी खिसकती दिख रही है। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री चंद्र शेखर दुवे, रूपेंद्र शर्मा, सौरभ सन्नी भावसार, स्वप्निल जैन, राकेश खटीक सहित अनेक भाजपा जन उपस्थित थे।

और भी

विचारों मे दृढ़ता व व्यवहार में नम्रता ही शक्ति की सफलता का परिचायक है | स्त्री विचारों एवं कर्म से पूर्ण रुपेण शक्ति व सामर्थ्य की प्रतीक है, वह राष्ट्र की धुरी है l यह बात राष्ट्र सेविका समिति विदिशा नगर पथ संचलन जयोस्तुते कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति मध्य भारत प्रांत की प्रांत कार्यवाहिका अनघा साठे जी ने रखी l

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से मिलना बच्चों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा.. युवा मस्तिष्कों को प्रेरित करने के लिए एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और बीसीसीआई द्वारा संचालित मंच

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स