*भाजपा ने किया सक्रिय सदस्यता अभियान का प्रारंभ*
गंजबासोदा–भारतीय जनता पार्टी के महासदस्ता अभियान में आज शनिवार से प्राथमिक सदस्यता के उपरांत सक्रिय सदस्यता अभियान का प्रारंभ विधायक कार्यालय से हुआ है। जिसके प्रथम चरण में क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव, जनपद अध्यक्ष नीतू रघुवंशी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश तिवारी,वरिष्ट भाजपा नेता देवेंद्र यादव,देवेंद्र रघुवंशी, जितेंद्र मैना, शैलेंद्र रघुवंशी सहित वरिष्ट नेताओ को प्रथम चरण में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन ने सदस्यता दिलाई है। इस अवसर पर उद्बोधन देते हुए जिला अध्यक्ष श्री जादौन ने सक्रिय सदस्य बनने की पूरी विधि को भी समझाया और कहा की सक्रिय सदस्य उसी कार्यकर्ता को बनाया जायेगा जिसने कम से कम 100 सदस्य बनाए है। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए जादौन ने कहा की कांग्रेस पार्टी का भाजपा की सदस्यता पर उंगली उठाना कांग्रेस की बौखलाहट है। क्युकी भाजपा की सदस्यता देखकर कांग्रेस को अपनी बची खुची जमीन भी खिसकती दिख रही है। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री चंद्र शेखर दुवे, रूपेंद्र शर्मा, सौरभ सन्नी भावसार, स्वप्निल जैन, राकेश खटीक सहित अनेक भाजपा जन उपस्थित थे।