*ब्राह्मण समाज ने किया 170 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान**ब्राह्मण समाज की नवनियुक्त कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न*

Picture of vedicexpress

vedicexpress

 

*ब्राह्मण समाज ने किया 170 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान*
________
*ब्राह्मण समाज की नवनियुक्त कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न*

                             गंज बासौदा


ब्राह्मण समाज गंजबासोदा द्वारा स्थानीय मानस भवन में बड़ी संख्या में उपस्थित ब्राह्मण बंधुओ के बीच ब्राह्मण समाज की नवीन कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण स्माहोह संपन्न हुआ। साथ ही ब्राह्मण समाज द्वारा कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के करीब 170 मेधावी बच्चों का सम्मान भी इस मंच से किया गया। मंच पर उपस्थित संत समाज के साथ समस्त अतिथियों ने ब्राह्मण समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष शर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने के लिए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान परशुराम, मां सरस्वती व वामन देव की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित के साथ प्रारंभ हुआ। प्रारंभ में नव नियुक्त अध्यक्ष संतोष शर्मा ने उपस्थित समस्त अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता राजेश तिवारी ने समाज के अध्यक्ष संतोष शर्मा से यह मांग की कि मेधावी छात्रों का सम्मान, जो इस वर्ष प्रारंभ हुआ है, यह क्रम निरंतर जारी रहे, जिस पर उपस्थित सभी अतिथियों ने अपनी सहमति प्रदान की। कार्यक्रम में अतिथि रूप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार सतीश एलिया ने कहा कि ब्राह्मण जाति नहीं बल्कि वर्ण है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गंज बासौदा में ब्राह्मण समाज उप वर्गों में नहीं बंटा बल्कि सभी ने एक साथ उपस्थित होकर एकता का परिचय दिया है। वरिष्ठ समाज सेवी एवं परशुराम कथा व्यास रमेश शर्मा जी ने कहा कि गंजबासौदा विदिशा की भूमि पवित्र है। गंजबासौदा की भूमि ने अनेक ब्राह्मण सुपुत्र इस समाज को दिए हैं जिन्होंने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर नगर पालिका में उपस्थित ब्राह्मण पार्षद जगदीश व्यास, ज्योति शर्मा सहित व्यापार महासंघ में ब्राह्मण प्रतिनिधि विपिन तिवारी का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर सियारमण दास महाराज, मूडरी धाम के महंत परशुराम दास महाराज, धर्म गुरु पं केशव शास्त्री, भाजपा नेता राजेश तिवारी, डॉक्टर के के तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता सत्य प्रकाश शर्मा, ग्यारसपुर जनपद उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, रवि तिवारी,भृगु महाराज,नित्यप्रकाश शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रकाश मिश्रा, सौरभ शर्मा, विपिन तिवारी,मयंक तेनगुरिया,अखिलेश शर्मा, अरविंद दुबे, गौरव शर्मा, प्रताप भानु शर्मा, संदीप तिवारी, मनोज रावत, सुमित मिश्रा, दिनेश चतुर्वेदी, आशीष दुबे, मनोज रावत, शैलेंद्र दीक्षित सहित हजारों ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

*आरती संग्रह का हुआ विमोचन*
ब्राह्मण समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह के बीच समाज के व्योवृध महाकवि पंडित बालमुकुंद दीक्षित जी द्वारा रचित आरती संग्रह का विमोचन मंच आसीन उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। विमोचन के अवसर बालमुकुंद दीक्षित जी के साथ प्रमुख रूप से शैलेंद्र दीक्षित, एस एन गौर, सहित अनेक विप्र बंधु उपस्थित थे।

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स