*धूमधाम से मना ब्राह्मण समाज महिला मंडल का प्रथम होली मिलन समारोह*
*28 अप्रैल को सौभाग्वती महिलाएं करेंगी माता रेणुका का पूजन*
गंजबासौदा
ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने बड़ी धूमधाम से अपना प्रथम महिला होली मिलन समारोह मनाया। मंगलवार को स्थानीय मानस भवन में ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने होली मिलन समारोह का आयोजित किया था, जिसमें बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज की महिलाएं सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम भगवान परशुराम की पूजन अर्चन की गई, तत्पश्चात होली एवं फाग गीत गाए गए। ब्रज की होली के गीतों पर नृत्य कर वहां उपस्थित मातृशक्ति ने श्रृद्धा एवं भाव से नृत्य कर खूब आनंद लिया। समस्त मातृशक्ति ने एक दूसरे को रंग- गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया।
*28 अप्रैल को सौभाग्यवती महिलाएं करेंगी परम सौभाग्यवती माता रेणुका का पूजन*
होली मिलन समारोह के दौरान महिला मंडल ने यह घोषित किया कि गंज बासौदा में चार दिवसीय भगवान परशुराम जन्म महोत्सव, जो की 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मनाया जाएगा, उस दौरान 28 अप्रैल को नगर की सभी सौभाग्यवती महिलाएं प्रमुखता से भगवान परशुराम की माता, परम सौभाग्यवती रेणुका माता का पूजन अर्चन करेंगी, जिससे सभी माता बहनों को अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त हो सके। इस पूजन कार्यक्रम को नगर के वरिष्ठ ब्राह्मण, पुरोहित एवं अर्चकों के मार्गदर्शन में संपन्न कराया जाएगा, साथ ही 30 अप्रैल को निकलने वाले भव्य परशुराम शोभायात्रा में भी महिला मंडल प्रमुखता से आगे रहेगा।