सेवा भारती महिला भजन मंडली की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Picture of vedicexpress

vedicexpress

बक्सरिया भजन मंडली को मिला प्रथम स्थान

सेवा भारती हिला भजन मंडली की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

गंज बासौदा – अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सेवा भारती गंज बासौदा ने सेवा बस्तियों की महिलाओं की भजन मंडली प्रतियोगिता आयोजित की। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग संचालक सुरेश देव और सेवा भारती जिलाध्यक्ष राजेश माधुर ने किया। सेवा भारती कई वर्षों से नगर की सेवा बस्तियों में संस्कार केंद्रों के माध्यम से निवेदिता भारती और भजन मंडलियों का संचालन कर रही है। इसका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना है। साथ ही,

अभिभावकों में भजन मंडली के माध्यम से समरसता और जनजागरण का भाव जागृत करना है। प्रतियोगिता में बासौदा की 7, विदिशा की 5 और सिरोंज की 3 भजन मंडलियों ने भाग लिया। बक्सरिया भजन मंडली विदिशा को प्रथम स्थान मिला। सरस्वती नगर गंज बासौदा की मंडली को द्वितीय स्थान और कनैया खेड़ा भजन मंडली विदिशा को तृतीय स्थान मिला। सभी प्रतिभागी मंडलियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक

हरिसिंह रघुवंशी ने सभी भजन मंडलियों को भजन सामग्री देने की घोषणा की। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शशि यादव, सेवा भारती जिलाध्यक्ष राजेश माथुर, जनपद अध्यक्ष नीतू रघुवंशी, जिला पंचायत सदस्य गायत्री रघुवंशी, सोना सप्रे, शशि शर्मा, गिरीश गुरनानी, विभाग समन्वयक राजेश भार्गव, नगर सचिव मयंक टॉक, वर्षा अग्रवाल राजवाला वघेल विदिशा नगर अध्यक्ष आनंद शरण सचिव ऋतु शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का आभार सावन अग्रवाल ने व्यक्त किया।

और भी

*मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने रविवार को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल से मुख्यमंत्री निवास में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की*

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स