*विशाल वाहन रैली के साथ हुआ भगवान परशुराम द्वार का लोकार्पण*
तिरंगा बायपास रोड अब होगा भगवान परशुराम मार्ग–नपा अध्यक्ष
गंजबासौदा– ब्राह्मण समाज गंजबासौदा के बैनर तले आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव के चार दिवसीय आयोजन के तीसरे दिन सुबह नौलखी धर्मशाला में नौलखी खालसा के श्रीमहंत राम मनोहर दास जी महाराज द्वारा भगवान परशुराम का विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। तदोपरांत शाम 4 बजे स्थानीय तिरंगा चौक से दो पहिया व चार पहिया वाहनों की विशाल रैली निकाली गई जो तिरंगा चौक से प्रारंभ होकर सिरोंज चौराहा, सावरकर चौक, जय स्तंभ चौक, त्योंदा रोड, मील रोड, स्टेशन रोड होते हुए भावसार पुलिया भगवान परशुराम द्वार पर विशाल वाहन रैली का विश्राम हुआ। जहां नपा अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संतोष शर्मा ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर नारियल फोड़ कर भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर भगवान परशुराम द्वार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा कि यह मार्ग तिरंगा बायपास की जगह अब भगवान श्री परशुराम मार्ग के नाम से जाना जायेगा। श्रीमती यादव ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि भगवान परशुराम के भव्य द्वार का लोकार्पण मेरे द्वारा हो रहा है। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संतोष शर्मा के अलावा , पंडित केशव शास्त्री,राजेश तिवारी, देवेंद्र भार्गव, अभिषेक शास्त्री, अरविंद दुवे, पवन रिछारिया,विपिन तिवारी, गगन दुवे, सुमित मिश्रा, सौरभ शर्मा, मनीष पाठक, राजकुमार शुक्ला,यशवंश दुवे, नितिन शुक्ला, अनिल दुवे, मनोज रावत, सौरभ दुवे सहित सैकड़ों की संख्या में विप्र बंधु उपस्थित थे।
*भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा आज–*
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में स्थानीय सिरोंज चौराहा नौलखी धर्मशाला से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा शाम चार बजे प्रारंभ होगी जो मुख्य मार्गों से होती हुई ब्राह्मण समाज की धर्मशाला वेदन खेड़ी भगवान परशुराम मार्ग पर शोभायात्रा का भव्य समापन होगा। शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र भगवान परशुराम की भव्य मूर्ति होगी जिसे भव्य रूप से ब्राह्मण समाज के द्वारा बनवाया गया है। चार दिवसीय भव्य आयोजन के प्रभारी अरविंद दुवे ने सभी विप्र बंधु, नगर सहित सभी क्षेत्र के जन प्रतिनिधि गणमान्य नागरिकों व सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से अपील की है कि भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा में समलित होकर धर्म लाभ लें। भगवान परशुराम द्वार के लोकार्पण के शुभ अवसर पर नपा अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव के साथ, नपा में सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव, वरिष्ट भाजपा नेता, मनोज यादव, पूर्व पार्षद योगेंद्र पप्पू समैया, भाजपा नेत्री सरिता रघुवंशी उपस्थित रहीं।इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संतोष शर्मा द्वारा सभी समाज की ओर से भव्य द्वार के निर्माण के लिए नपा अध्यक्ष का आभार धन्यवाद दिया।