वरिष्ठजनों का उत्साहवर्द्धन करने हेतु विशेष कैरम प्रतियोगिता का आयोजन

Picture of Muskan Singh

Muskan Singh

 

वरिष्ठजनों का उत्साहवर्द्धन करने हेतु विशेष कैरम प्रतियोगिता का आयोज

 

इंदौर, 27 मई, 2024: आनंदम सीनियर सिटीज़न सेंटर अपने सदस्यों का निरंतर उत्साहवर्द्धन करने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, सेंटर में ग्रीष्म कालीन कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला और पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग समूह में एकल एवं युगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीन दिन तक चली इस शानदार प्रतियोगिता में क्रमशः फर्स्ट राउंड, सेमी फाइनल और फिर फाइनल के लिए मैच खेले गए। कार्यक्रम का संचालन श्री कविराज चढ़ार ने किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विजेता का खिताब हासिल करने वाले खिलाड़ियों को आनंदम की ट्रस्टी श्रीमती गुरबीन कौर द्वारा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के खुशनुमा माहौल ने सभी वरिष्ठजनों को बालकस्वरुप बना दिया। कहीं भी यह प्रतीत नहीं हुआ कि खिलाड़ी सीनियर सिटीज़न्स हैं। अच्छे शॉट्स पर पूरा हॉल होहल्ला और तालियों से गूँज उठता था। जरा भी गलती पर बच्चों की भाँति भर-भर कर आपत्तियाँ जताई जा रही थी। चार कैरम बोर्ड्स पर खेले जा रहे मैच के दौरान अन्य सभी सदस्य पूरे समय उनका हौंसला बढ़ाते दिखाई दिए।

काँटे की टक्कर में महिला वर्ग में एकल श्रेणी के अंतर्गत श्रीमती भाग्यश्री कामत विजेता एवं श्रीमती किरण जैन
उपविजेता रहीं। वहीं, युगल वर्ग में विजेता का खिताब श्रीमती सुनेत्रा एवं श्रीमती मीनू चौरसिया ने तथा उप विजेता का खिताब श्रीमती किरण जैन एवं श्रीमती जसमीत बग्गा ने अपने नाम किया।

पुरुष वर्ग में एकल श्रेणी के अंतर्गत श्री अनिल वर्मा विजेता एवं श्री गोविंद शर्मा उप विजेता रहे। वहीं, युगल श्रेणी के अंतर्गत श्री अनिल वर्मा एवं श्री विजय शर्मा विजेता तथा श्री गोविंद शर्मा एवं श्री महावीर जैन उप विजेता रहे।

और भी

*मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने रविवार को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल से मुख्यमंत्री निवास में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की*

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स