छात्रों ने कैंसर की बीमारी पर पोस्टर प्रदर्शनी में दिए सार्थक संदेश

Picture of Muskan Singh

Muskan Singh

छात्रों ने कैंसर की बीमारी पर पोस्टर प्रदर्शनी में दिए सार्थक संदेश

इंदौर। कैंसर के बढ़ते खतरे को देखते हुए, विभिन्न संगठनों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत इंडेक्स नर्सिंग कॉलेज और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी सेंटर द्वारा कैंसर बीमारी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विश्व कैंसर दिवस से लेकर कैंसर रोगियों से जुड़े मुद्दों पर छात्रों द्वारा पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए कैंसर की बीमारी के गंभीर खतरों के बारे में जानकारी दी।

इस सेमिनार में सुभी मालवीय, पूजा पटेल और सुबोध श्रीवास द्वारा कैंसर की बीमारी के बढ़ते मरीजों और डाइट से लेकर विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी दी गई। इस पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार से हर्षल उपाध्याय, असमान खान और अंकित सैंधव को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या डॉ. स्मृति जी सोलोमन के मार्गदर्शन में डॉ. रीना ठाकुर, प्रो. अंकुश पैट्रिक, विशाल चौधरी और शैफाली पाटीदार द्वारा किया गया।

और भी

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल से मुख्यमंत्री निवास में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की*

लोकतंत्र को सुरक्षित करने में मीसाबंदियों की सबसे अहम भूमिका है* *- संविधान का अगर किसी ने दुरूपयोग किया तो वह कांग्रेस पार्टी ने किया* *- मीसाबंदियों को तीर्थ यात्रा कराने के साथ इलाज का खर्च भी उठाएगी सरकार* *- डॉ. मोहन यादव*

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स