*भगवान परशुराम द्वार के अधूरे निर्माण को पूर्ण करने ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की नपा अध्यक्ष से की भेंट*

Picture of vedicexpress

vedicexpress

*भगवान परशुराम द्वार के अधूरे निर्माण को पूर्ण करने ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की नपा अध्यक्ष से की भेंट*

गंजबासौदा–ब्राह्मण समाज का एक प्रतिनिधिमंडल समाज के अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में शनिवार के दिन शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव से भेंट कर उनसे नगर में भगवान परशुराम द्वारा के अधूरे निर्माण को अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जन्मोत्सव से पूर्व पूर्ण करने के लिए चर्चा की गई। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से समाज के संरक्षक पंडित केसव शास्त्री, पंडित रवि तिवारी पंडित नित्य प्रकाश शर्मा, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित संतोष शर्मा, पंडित सुमित मिश्रा, पंडित गगन दुबे, पंडित सौरभ शर्मा, पंडित नितिन शुक्ला, सौरभ दुबे सहित ब्राह्मण समाज के अनेक प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रतिनिधि मंडल ने चर्चा की उपरांत नपा अध्यक्ष को एक मांग पत्र भी भेंट किया जिसमें अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण करने पर जोर दिया गया है। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नपा अध्यक्ष से कहा कि भव्य परशुराम द्वार का निर्माण सीघ्र कराया जाए। 

*मांग पत्र में यह है लेख–*

ब्राह्मण समाज द्वारा नपा अध्यक्ष को जो मांग पत्र सौंपा है उसमें स्पष्ट रूप से लेख है कि वर्ष 2015 में तात्कालिक नगर पालिका अध्यक्ष महोदया ने भव्य परशुराम द्वार के निर्माण के लिए संत समाज व ब्राह्मण समाज की उपस्थिति में भूमि पूजन हुआ था परंतु किन्हीं कारणों से अब तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। समस्त ब्राह्मण समाज आज इस बात की लिए विचारणीय है कि जहां चारों ओर नपा के विकास कार्य चल रहे हैं वहीं भगवान श्री परशुराम द्वार का निर्माण अधूरा है।अतः आज ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल द्वारा आपसे विनम्र आग्रह है कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पूर्व द्वार का भव्यतम निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए।

और भी

*मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने रविवार को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल से मुख्यमंत्री निवास में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की*

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स