श्रीधाम बासौदा दरबार मंदिर परिसर में सुबह भगवान का किया अभिषेक…..

Picture of अंकित चतुर्वेदी

अंकित चतुर्वेदी

 गंजबासौदा 

 

 श्रीधाम बासौदा दरबार मंदिर परिसर में सुबह भगवान का किया अभिषेक…..

 

ध्वजों के साथ निकाली यात्रा, पालना दर्शन के साथ जन्मोत्सव मनाया, पूर्ण आहुति के बाद समापन…..

 

*एंकर :-* बर्री घाट स्थित भगवान श्री रामदेव मंदिर पर चल रहे 11 दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम के समापन पर रविवार को शाम 4 बजे ध्वज यात्रा निकाली गई। इसके पहले मंदिर परिसर में महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई, इसके बाद हजारों लोगों को प्रसादी वितरण का कार्यक्रम शुरू हुआ। बर्रीघाट स्थित श्रीधाम बासौदा दरबार मंदिर परिसर में सुबह भगवान का अभिषेक पूजन हुआ। पूरे मंदिर को जन्मोत्सव के लिए फूलों से सजाया गया। सुबह 10:30 बजे महायज्ञ का समापन गुरुदेव पंडित हरिनारायण पाठक द्वारा अग्निकुंड में अंतिम मुख्य आहुति डालकर किया। महायज्ञ के मुख्य यजमान राजा अरोरा ने महायज्ञ संपन्न कराया। मंत्रोच्चार पंडित संजय पाठक ने किया। दोपहर की आरती के बाद सावरकर चौक मनोकामेश्वर महादेव मंदिर से ध्वज यात्रा ढोल बाजे के साथ निकाली गई। जिसमें सैकड़ो ध्वजों के साथ भजन कीर्तन के साथ यात्रा निकाली। इस यात्रा के दौरान गांधी चौक, राजेंद्र नगर में जगह-जगह गुरुदेव का हर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मंदिर प्रांगण पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच मंदिर पर स्थापना की गई। सुबह गुना से पैदल यात्रा कर आए लगभग एक दर्जन श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच घर चढ़ाया। दोपहर को निकली ध्वज यात्रा में भोपाल इलाहाबाद, होशंगाबाद, मुंबई, विदिशा, सागर, अशोक नगर, गुना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से आए श्रद्धालु ध्वज यात्रा में सम्मिलित हुए। शाम को गुरुदेव पंडित हरिनारायण पाठक द्वारा संगीत में भजनों के साथ भगवान रामदेवजी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्ष और उल्लास से मनाया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता, प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग, विदिशा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, विधायक श्रीमती लीना जैन, पूर्व विधायक निशंक जैन, नगर पालिका अध्यक्ष शशि यादव, गायत्री रघुवंशी, संजय जैन टप्पू, निवेश मीणा सहित अनेक भक्ति गण, नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।

जिला ब्यूरोअंकित चतुर्वेदी की रिपोर्ट विदिशा

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स