*शक्ति केंद्रों पर भाजपा की बैठक हुई संपन्न, विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिलाया जीत का संकल्प*

Picture of vedicexpress

vedicexpress

*शक्ति केंद्रों पर भाजपा की बैठक हुई संपन्न, विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिलाया जीत का संकल्प*

*********”

*बूथ विजय संकल्प यात्रा के तहत विधायक ले रहे कार्यकर्ताओं की बैठक*

                              गंजबासोदा

लोकसभा चुनाव का बुगल बजते ही भारतीय जनता पार्टी अपने चुनावी अभियान में जुट गई है और अपने मंत्र बूथ जीता चुनाव जीता के मिशन को आधार बना कर बूथ विजय संकल्प यात्रा के तहत प्रत्येक शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली जा रही हैं| इसी तारतम्य में आज नगर मंडल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित हुई | शक्ति केंद्रों की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रघुवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मैना, जिला मंत्री चंद्र शेखर दुवे, नगर मंडल अध्यक्ष सनी भावसार सहित अनेक भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत का मंत्र दिया|विदिशा लोकसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के जन नायक शिवराज सिंह चौहान का नाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम जन मानस में खासा उत्साह है क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रघुवंशी ने विदिशा लोकसभा में आने बाली 8 विधानसभाओं में गंजबासोदा को सबसे अधिक मतों से जीतने का संकल्प लिया है| जिसके लिए विधायक श्री रघुवंशी गांव गांव कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र दे रहे हैं विधायक श्री रघुवंशी ने कहा की हम जनता के बीच जांच पर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं बताएं हम निश्चित ही 1 लाख से अधिक मतों से विजय श्री प्राप्त करें| इसी तारतम्य में एक बैठक स्थानीय योगेश्वरी होटल में शक्तिकेंद्र क्रमांक में वार्ड 9,10,14 की आयोजित की गई वही त्योंदा क्षेत्र के दो शक्ति केंद्र खामखेड़ा व मुराहर आयोजित हुई साथ ही विधायक श्री रघुवंशी ने शक्ति केंद्र क्रमांक 8 में सतपाड़ा कला बैठक आयोजित की जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहित पटेल, महेंद्र लोधी, गोविंद पटेल, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, सुरेश दुवे, पुरषोत्तम शर्मा, शैलेंद्र रघुवंशी, मलखान सिंह गुर्जर, रामबल कुर्मी, मोहन रघुवंशी, प्रेम सिंह लोधी, सहित अनेक भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे|

और भी

विचारों मे दृढ़ता व व्यवहार में नम्रता ही शक्ति की सफलता का परिचायक है | स्त्री विचारों एवं कर्म से पूर्ण रुपेण शक्ति व सामर्थ्य की प्रतीक है, वह राष्ट्र की धुरी है l यह बात राष्ट्र सेविका समिति विदिशा नगर पथ संचलन जयोस्तुते कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति मध्य भारत प्रांत की प्रांत कार्यवाहिका अनघा साठे जी ने रखी l

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से मिलना बच्चों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा.. युवा मस्तिष्कों को प्रेरित करने के लिए एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और बीसीसीआई द्वारा संचालित मंच

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स